{"_id":"3919bcfb789666188c6167e656be0022","slug":"ajay-maken-will-be-the-new-chairman-of-the-delhi-pradesh-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे अजय माकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे अजय माकन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस को लवली फीलिंग पिछले दो चुनाव में नहीं मिली तो नेतृत्व बदलने का फैसला कर दिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह की जगह कमान पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन को देने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पिछले विस चुनाव में इन्हें कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था और दिल्ली में बतौर विधायक व मंत्री काम करने का अनुभव भी है। रविवार को पार्टी इसकी घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस ने युवा विधायक और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को कमान सौंपी थी। चमकदार 15 साल शासन के बाद हारी शीला दीक्षित को दरकिनार करके कमान थामने वाले अरविंदर सिंह के नेतृत्व में पहला लोकसभा का चुनाव पार्टी सभी सात सीट हार गई। दूसरा चुनाव विस का हुआ जिसमें पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।
विज्ञापन