फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay makan said that they will go to highcourt to reduce metro fare

अब कांग्रेस मेट्रो किराया कम करवाने के लिए उठाएगी ये बड़ा कदम

Wed, 29 Nov 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
ajay makan said that they will go to highcourt to reduce metro fare
metro

राजधानी में मेट्रो का किराया बढ़ाने के मुद्दे पर केंद्र व दिल्ली सरकार आम लोगों को गुमराह कर रही है। मेट्रो को किराया न बढ़ाने पर 3000 करोड़ नहीं बल्कि मात्र 750 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ना था और दिल्ली सरकार इतनी सब्सिडी देकर किराया बढ़ने से रोक सकती थी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने चौथी किराया निर्धारण कमेटी की रिपोर्ट में पेश आंकड़ों का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा वे जल्द ही हाईकोर्ट में जनहित याचिका के जरिये आम लोगों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस नेता चतर सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन में माकन ने कहा न तो केंद्र सरकार न ही दिल्ली सरकार आम लोगों के समक्ष सही तथ्य रख रही है। दोनों ने चौथी किराया निर्धारण कमेटी की रिपोर्ट को भी एक वर्ष से ज्यादा अवधि तक दबाए रखा ताकि लोगों के सामने सही तस्वीर न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिना किराये में बढ़ोतरी के ही मेट्रो चलाई जा सकती है'

ajay makan said that they will go to highcourt to reduce metro fare

माकन ने कहा कि यदि मेट्रो को मात्र 755.92 करोड़ की राशि प्रति वर्ष सब्सिडी के रूप में दे दी जाए तो लोगों को राहत देकर बिना किराये में बढ़ोतरी के ही मेट्रो चलाई जा सकती है।
उन्होंने कहा 2002 में जब से दिल्ली मेट्रो शुरू हुई है उसमें चौथी बार किराया बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) को लेकर बनी पहली किराया निर्धारण कमेटी ने मुंबई मेट्रो के अधिकतम किराये को 40 से बढ़ाकर 45 रुपये करने की सिफारिश की थी।

दूसरी ओर एमएमओपीएल अधिकतम किराए को 45 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये करना चाहते थे। महाराष्ट्र मेट्रोपोलिटन रेल डेवलपमेंट अथारिटी ने प्रस्तावित किराये की बढ़ोतरी को लेकर मुम्बई उच्च न्यायायलय में याचिका लगाई तथा उच्च न्यायालय ने बढ़े हुए किराए पर रोक लगा दी।

​माकन ने कहा यदि आम लोगों के हितो से खिलवाड़ हो रहा था तो दिल्ली सरकार चुप क्यों है। वह अब तक कोर्ट क्यों नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed