फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AISV and SPSD reaches in semifinal

एआईएसवी और एसपीएसडी अंतिम चार में

Sat, 28 Dec 2013 05:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 28 Dec 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
AISV and SPSD reaches in semifinal

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा और सरदार पटेल स्कूल दिल्ली ने डीपीएसजी एल्युमिनी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


डीपीएसजी स्कूल में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एआईएसवी ने डीपीएसजी वसुंधरा को तीन विकेट से हराया।

आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को 24 रन से शिकस्त दी।

पहले मैच में पहले खेलते हुए डीपीएसजी वसुंधरा की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 137 रन बनाए।

डीपीएसजी वसुंधरा के बल्लेबाज विख्यात ने 42 रन और ईशान ने 38 रन बनाए। एमिटी वसुंधरा के गेंदबाज सोमेन और उज्ज्वल ने तीन-तीन विकेट लिए।

बाद में खेलने उतरी एमिटी वसुंधरा की टीम ने 19.4 ओवरों में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमिटी के बल्लेबाज श्रेयंध ने 52 रन और सोमेन ने 39 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार पटेल विद्यालय की टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 160 रन बनाए।

सरदार पटेल टीम के बल्लेबाज सलिल मल्होत्रा ने 78 रन, धनुर ने 26 रन और कनिष्क ने 37 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।

एमिटी नोएडा के नमन तनेजा ने 24 रन, तुषार ने 23 रन और पार्थ ने 22 रन बनाए। सरदार पटेल के गेंदबाज सत्यार्थ ने दो और सौम्य ने तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed