{"_id":"6a2994d6a8a6edfbbb0c13bc","slug":"aisas-mass-outreach-campaign-against-education-policies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140335-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आइसा का शिक्षा नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आइसा का शिक्षा नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
आइसा का शिक्षा नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान
नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और नई शिक्षा नीति के खिलाफ दिल्ली में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान 11 से 18 जून तक चलेगा। इस दौरान आइसा के कार्यकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस, मुखर्जी नगर, हौज खास, ओखला, करमपुरा और ओल्ड राजिंदर नगर जैसे छात्र बहुल इलाकों में जाकर छात्रों और युवाओं से मिलेंगे। वह उनसे शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे और अपने विचारों का समर्थन मांगेंगे। आइसा ने एनटीए को खत्म करने, नई शिक्षा नीति को वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। संगठन के अनुसार, परीक्षा प्रणाली और शिक्षा नीतियों को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।