{"_id":"5c07f792bdec2241903d8768","slug":"airboat-service-from-varanasi-to-prayagraj-likely-in-january-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से प्रयागराज तक एयरबोट सेवा शुरु करने पर विचार कर रही है सरकार: नितिन गड़करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से प्रयागराज तक एयरबोट सेवा शुरु करने पर विचार कर रही है सरकार: नितिन गड़करी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र अगले साल कुंभ मेले के लिए वाराणसी से प्रयागराज तक के लिए एयरबोट सेवा शुरु करने की योजना बना रहा है।
एक कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एक रुसी कंपनी के यह सेवा शुरु करने की संभावना है। एयरबोट में एक बार में 16 लोग सवार हो सकते हैं। उसमें इंजन लगा होगा।
उन्होंने बताया कि एयरबोट 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तैर सकती है। उसे केवल दस सेंटीमीटर गहराई की जरुरत होगी।
गडकरी ने कहा, ‘‘हम 26 जनवरी से यह सेवा शुरु करने की योजना बना रहे हैं।’’
प्रयागराज से हल्दिया तक 1680 किलोमीटर लंबा जलमार्ग है।
कुंभ मेला 15 जनवरी, 2019 को प्रयागराज में शुरु होगा।