{"_id":"5c224ab0bdec2256d57183ec","slug":"air-traffic-affected-due-to-low-visibility-84-flight-delayed-two-cancelled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 80 उड़ानों में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 80 उड़ानों में देरी
Tue, 25 Dec 2018 08:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं और बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। कई राज्यों में जहां घना कोहरा छाया हुआ है वहीं धुंध से कम दृश्यता होने के कारण मंगलवार सुबह से राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई जिससे 80 उड़ानों में देरी हुई। 11 घंटे के लिए दो विमानों को निरस्त कर दिया गया जबकि 84 विमानों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को 600 में 80 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे जोन की 600 में 80 से अधिक ट्रेनें सोमवार को प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी कम रह सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में 0.1 डिग्री रहा पारा
सोमवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम तापमान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शीत लहर व पाले के कारण दिल्ली का तापमान शिमला ही नहीं धर्मशाला से भी कम चल रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 व 7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जबकि धर्मशाला में यह 5 व 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। रांची में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में एक सप्ताह से लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान के साथ ही अब अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड में मौसम ने रविवार को कुछ राहत दी। बावजूद इसके उत्तराखंड के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
हिमाचल में 27 से बर्फबारी की संभावना
क्रिसमस बर्फबारी की आस लेकर हिमाचल आने वाले सैलानियों को निराश होना पड़ेगा। 27 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि रविवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। केलंग, मनाली व कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है। रविवार को केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।
धनगढ़ी से काठमांडू के लिए दिन में उड़ानें बंद
धनगढ़ी-गेटा एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी की मरम्मत के कारण धनगढ़ी-काठमांडू की दिन की सभी उड़ानें मंगलवार से एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई हैं। रात्रिकालीन एक ही उड़ान होगी। धनगढ़ी से हवाई उड़ान बंद होने से सैलानियों तथा आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
धनगढ़ी-गेटा विमानस्थल से दिन में काठमांडू के लिए बुद्ध एयरलांइस, श्री एयर लाइंस, शौर्य एयरलाइंस और नेपाल एयरलाइंस की पांच उड़ानें होती हैं। एयरपोर्ट प्रमुख बुढ़ा थापा ने बताया कि हवाई पट्टी पर जगह-जगह गड्ढ़े हो जाने से मरम्मत के लिए मंगलवार से एक सप्ताह के लिए यानी 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक के लिए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए सभी उड़ानें बंद रहेंगी। केवल शाम को छह बजे के बाद बुद्ध एयरलाइंस की एक ही उड़ान धनगढ़ी से काठमांडू के लिए जारी रहेगी। उड़ानें बंद होने से सैलानियों और आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एक ही उड़ान होने के चलते किराया भी बढ़ गया है।