कल से बिगड़ेगी दिल्ली की हवा: आज मध्यम श्रेणी में रही वायु, 12 इलाकों में AQI 200 के पार, जानिए कौन हैं वो जगह
एनसीआर के मुकाबले ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद के बाद दिल्ली में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की बंदिशें लागू हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से एक बार फिर वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब हो रही है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। यह मंगलवार के मुकाबले 13 सूचकांक अधिक है। वहीं, एनएसआईटी द्वारका, न्यू मोती बाग, बवाना, जहांगीरपुरी समेत 12 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंचेगी। विशेषज्ञ के अनुसार हवाएं धीमी होने से प्रदूषकों का फैलाव हो रहा है। वहीं, हवाओं में नमी का स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों में पराली भी जलने लगी है, जिसका असर देखने को मिल रहा हैै।
एनसीआर के मुकाबले ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद के बाद दिल्ली में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वायु प्रदूषण का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है।
12 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को 12 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में पहुंच दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक एनएसआईटी द्वारका का एक्यूआई दर्ज किया, यहां 283 एक्यूआई रहा। वहीं, न्यू मोती बाग में 275, मुंडका में 243, बवाना में 230, जहांगीरपुरी 222, दिलशाद गार्डन में 216, आरके पुरम में 215, नॉर्थ कैंपस 213, सोनिया विहार में 204, आनंद विहार में 203, द्वारका सेक्टर आठ व वजीराबाद में 202 एक्यूआई दर्ज किया गया।
कल से खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार बुधवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम की ओर रहा। वहीं, हवा 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे से गति से चली। इसी तरह हवा गुरुवार को उत्तर पश्चिम से पश्चिम की दिशा से आएंगी, इससे हवा के खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक, आने वाले छह दिनों में हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।