फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality in national capital nosedived to very poor on Sunday morning

कश्मीर और हिमाचल में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की अलर्ट, दिल्ली में कोहरे से ट्रेनें लेट

Sun, 20 Jan 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Air quality in national capital nosedived to very poor on Sunday morning
मैदानी इलाकों में ठंड का कहर जारी है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में 20 से 22 जनवरी के बीच बारिश या बर्फबारी होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 जनवरी के बीच ज्यादातर जगहों पर बारिश होने और बर्फबारी होने, दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 
विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली समेत एनसीआर के दूसरे शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर रहेगा। शनिवार को भी एनसीआर के सभी शहरों में सिर्फ नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली समेत दूसरे शहरों की आबोहवा बेहद खराब आंकी गई। अगले तीन दिनों तक वायु की गुणवत्ता कमोवेश स्थिर रहने का अनुमान जताया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक, नोएडा का सूचकांक गंभीर स्तर पर 403 था। इसके बाद 381 अंकों के साथ ग्रेटर नोएडा दूसरे नंबर पर रहा। 

सबसे बेहतर आबोहवा गाजियाबाद की रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 था। दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद का सूचकांक 378, 368, 355 था। नोएडा के अलावा सभी शहरों का सूचकांक बेहद खराब स्तर पर था। 

विशेषज्ञों की आम लोगों को सलाह है कि जिस तरह के वायु की गुणवत्ता है उसमें सुबह व सूर्यास्त के बाद अपनी खुले में ज्यादा देर तक काम न करें। मार्निंग वॉक का समय कम करें। इस दौरान दौड़ने से बचें। महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों का खुले में ज्यादा देर रहना नुकसानदेह है।      

वहीं दिल्ली में शनिवार को बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को राहत मिली, अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस कारण से सर्दी के मौसम में गर्मी अहसास हुआ। 

अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अन्य दिनों के मुकाबले में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में पालम केन्द्र सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
 

मौसम विभाग ने 20 से 22 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश व भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 

इस कारण से 21 व 22 जनवरी को इन भागों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। 21 जनवरी को पंजाब व हरियणा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

वहीं 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इस कारण से पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed