फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality in Delhi-NCR deteriorates again after three days

Delhi NCR Pollution: दिल्ली एनसीआर में तीन दिन बाद फिर बिगड़ी हवा, ग्रेटर नोएडा की हवा सर्वाधिक प्रदूषित

Sat, 31 Jan 2026 09:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Jan 2026 09:29 PM IST
सार

नोएडा में 324, गाजियाबाद में 300 और गुरुग्राम में 300 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 197 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन
Air quality in Delhi-NCR deteriorates again after three days
Delhi Pollution - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में हवा तीन दिन बाद फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार का एक्यूआई 315 रहा, जो कि शुक्रवार की तुलना में 62 सूचकांक अधिक रहा। ग्रेटर नोएडा की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। नोएडा में 324, गाजियाबाद में 300 और गुरुग्राम में 300 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 197 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन


इसमें वाहन से होने वाला प्रदूषण 13.63 फीसदी, पेरिफेरल उद्योग से 9.88, आवासीय इलाकों से 3.61, निर्माण गतिविधियों से 1.72 और कूड़ा जलाने से 1.35 फीसदी प्रदूषण हुआ। सीपीसीबी के मुताबिक, शनिवार को हवा पूर्व दिशा से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। अधिकतम मिश्रण गहराई 850 मीटर रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 277.3 और पीएम2.5 की मात्रा 160.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। मंगलवार तक हवा ऐसी ही रहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed