फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution increases cancer risk in Asian countries

Delhi NCR News: एशिया के देशों में वायु प्रदूषण से कैंसर के जोखिम में हो रही वृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
एशिया में कैंसर से होने वाली मौत का हिस्सा 56.1 फीसदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एशिया के देशों में वायु प्रदूषण से कैंसर का जोखिम बढ़ रहा है। कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण पर 2017 के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रस्ताव के राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण योजनाओं (एनसीसीपी) के वर्तमान परिदृश्य की समीक्षा में यह जानकारी सामने आई है। इसको लेकर द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में जर्नल प्रकाशित हुआ है। जर्नल में एशियाई क्षेत्र के 21 देशों को शामिल किया गया।

राष्ट्रीय कैंसर केंद्र का भारत से प्रतिनिधित्व एम्स के रेडिऐशन ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. अभिषेक शंकर ने किया। जर्नल के अनुसार कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण की पांच वर्षीय योजना को अपनाने वाले देशों में जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया में कैंसर की मौत और मामलों के अनुपात का स्तर कम है। वहीं. दूसरे देशों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसकी वजह निदान और उपचार में कमी बताया गया है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से होने वाले कैंसर के जोखिम को योजना के अनुसार 43 फीसदी ही संबोधित किया गया है जिसमें अधिकांश मध्यम आय वाले देश है। 91 फीसदी योजनाओं में उपचार प्रोटोकॉल शामिल था लेकिन जीवन के अंत की देखभाल केवल 48 फीसदी दिखाई दी। एशिया में विश्व की करीब 59 फीसदी आबादी रहती है। एशिया में 49.2 फीसदी कैंसर के नए मामले आते है जबकि कैंसर से होने वाली मौत का हिस्सा 56.1 फीसदी है। 2050 तक एशिया में कैंसर से मौत के मामले 97.1 फीसदी तक बढ़ जाएंगे जो वैश्विक औसत वृद्धि 89.7 फीसदी से अधिक होंगे। जर्नल में कैंसर नियंत्रण प्रयासों को और मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता जताई गई है। एशिया क्षेत्र में कैंसर नियंत्रण योजना और कार्यान्वयन के विविध स्तरों पर किसी देश का आय स्तर एनसीसीपी के माध्यम से कैंसर नियंत्रण की प्रारंभिक या व्यापक योजना को लगातार संभव नहीं बनाता है। आर्थिक स्थिति से परे कारक राष्ट्रीय कैंसर रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed