फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air of Delhi ncr reached on alarming level again

फिर गंभीर हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, आम लोगों को एन-95 गुणवत्ता वाला मास्क पहनने की सलाह

Sun, 06 Jan 2019 05:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 06 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
air of Delhi ncr reached on alarming level again
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह में दूसरी बार हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, इस बार अभी तक खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर आपात स्तर पर नहीं पहुंचे हैं। मौसम से होने वाले प्रदूषण के अलावा वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) लगातार प्राधिकरणों को फटकार लगा रहा है। जबकि प्राधिकरण बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्रदूषण के आंकड़ों में स्वयं ही सुधार हो जाए। आम लोगों को एन-95 गुणवत्ता वाला मास्क पहनने और सुबह व शाम को घर से कम निकलने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन


शुक्रवार को गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा छोड़कर दिल्ली व आस-पास के सभी शहरों की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था। हालांकि, शनिवार को वापस सभी जगह वायु गुणवत्ता गंभीर प्रदूषित हो गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली का पारा फिर से लुढ़क सकता है। रविवार और सोमवार को ठंडे दिन और बारिश का पूर्वानुमान है। यदि ऐसा होता है तो प्रदूषण की स्थिति में अल्प अवधि वाले सुधार के बाद फिर से वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर की प्रदूषित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक शनिवार को सतह पर चलने वाली हवा की गति प्रदूषण कणों को बिखरने वाली रही। इसलिए पार्टिकुलेट मैटर समेत अन्य प्रदूषण कणों को एक जगह रुकने का मौका नहीं मिला। सतह पर हवा की गति 4.4 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। यह प्रदूषण कणों को बिखेरने में सक्षम है। इसके अलावा मौसम के अन्य सूचक जैसे आद्रता और नमी के आंकड़े प्रदूषण को बढ़ाने वाले ही बने हुए हैं।  


पीएम कण में उतार-चढ़ाव  
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर में भी उतार चढ़ाव जारी है। बेहद खतरनाक पीएम 2.5 और 10 अपने सामान्य मानक से चार गुना अधिक बने हुए हैं। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। शाम सात बजे हवा में इसकी मौजूदगी 269 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। वहीं, पीएम 10 का स्तर सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से चार गुना अधिक 460 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया।  

एनसीआर में एक्यूआई का आंकड़ा 
शहर                5 जनवरी    4 जनवरी    3 जनवरी    2 जनवरी 
गाजियाबाद          417          418            458          455 
फरीदाबाद            415          380            411          411  
ग्रेटर नोएडा          414          408            433          438 
दिल्ली                407          386             444          430 
गुरुग्राम              404          337             370          458 
नोएडा                403          385            447            408  

नोट : आंकड़े का स्रोत : सीपीसीबी, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर प्रदूषण को प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed