फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air of delhi is in severe category after Delhi air of Faridabad is the most polluted in NCR

अगले 48 घंटे भारी: गंभीर श्रेणी में राजधानी की हवा, NCR में दिल्ली के बाद फरीदाबाद की वायु सबसे प्रदूषित

Fri, 17 Nov 2023 07:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 390 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। नोएडा में 334, ग्रेटर नोएडा में 348, गाजियाबाद में 335 व गुरुग्राम में 358 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
air of delhi is in severe category after Delhi air of Faridabad is the most polluted in NCR
20 अक्तूबर के बाद एक भी दिन लोगों ने साफ हवा में सांस नहीं ली है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से राजधानी में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार है। इस माह में यह आठवां दिन है जब लोगों ने गंभीर श्रेणी की हवा में सांस ली है। शुक्रवार को एनसीआर के शहरों में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 405 दर्ज किया, यह गंभीर श्रेणी में है। गुरुवार की तुलना में इसमें 14 सूचकांक की कमी देखने को मिली। लोग लंबे समय से प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन

सुबह वायु गुणवत्ता अति गंभीर (गंभीर प्लस) श्रेणी के करीब पहुंच गई। सुबह कोहरा व स्मॉग की चादर छाई नजर आई। दिन-ब-दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, इससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। एनसीआर में दिल्ली के बाद फरीदाबाद की हवा सर्वाधिक प्रदूषित दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर श्रेणी में हवा पहुंचने की स्थिति सही नहीं है, इस दौरान जिम्मेदार लोगों को सख्त फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बता दें, 20 अक्तूबर के बाद एक भी दिन लोगों ने साफ हवा में सांस नहीं ली है।

विज्ञापन

मौसमी में बदलाव आने से दिल्ली का एक्यूआई समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में है। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने की आशंका है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। विशेषज्ञों ने कहा कि हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण जम गए हैं, हवा की चाल कम होने से कणों का फैलाव नहीं हो रहा है। इससे प्रदूषण कण और संघन हो रहे हैं। 

शनिवार को हवा दक्षिण दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को मिक्सिंग हाइट 1800 मीटर दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली में शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 392 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 248 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।

एनसीआर में फरीदाबाद रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 390 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। नोएडा में 334, ग्रेटर नोएडा में 348, गाजियाबाद में 335 व गुरुग्राम में 358 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed