फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air India flights scheduled for London threatened informs DCP Indira Gandhi International Airport

एयर इंडिया को सिख फॉर जस्टिस संगठन से मिली धमकी, दो उड़ानें प्रभावित

Wed, 04 Nov 2020 06:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 04 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Air India flights scheduled for London threatened informs DCP Indira Gandhi International Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) नामक संगठन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के दो विमानों के संचालन में बाधा पहुंचाने की धमकी दी है। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


एसएफजे ने ऑडियो मैसेज के जरिए कहा है कि वह एअर इंडिया के दो विमान को लंदन नहीं पहुंचने देगा। पांच नवंबर को 1984 दंगों के 36 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी दी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा है कि हमें ऐसे इनपुट मिले हैं कि सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी है कि गुरुवार को लंदन के लिए निर्धारित एयर इंडिया की दो उड़ानों के संचालन में बाधा पहुंचाएंगे। एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ कर्मियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों को फोन पर वॉयस कॉल्स के जरिए धमकी दी है। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस के सभी शाखाओं के साथ साथ स्पेशल सेल को खास तौर पर अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही सीआईएसएफ व डायल को भी विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed