{"_id":"5be826a4bdec22697f680c2b","slug":"air-india-flight-ai-332-not-fly-at-scheduled-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः ब्रीथ टेस्ट करवाना भूला पायलट, आधे घंटे बाद वापस बुलानी पड़ी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः ब्रीथ टेस्ट करवाना भूला पायलट, आधे घंटे बाद वापस बुलानी पड़ी फ्लाइट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
air india
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 332 को दिल्ली से बैंगकॉक के लिए 1.45 बजे उड़ना था, लेकिन यह अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। जानकारी के मुताबिक इस विमान से सफर करने वाले यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर विमान को अभी तक क्यों रोका हुआ है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि इस फ्लाइट का पायलट ब्रीथ टेस्ट करवाना भूल गया था, जिसके कारण फ्लाइट को वापस बुलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फ्लाइट 1.45 पर उड़ान भर चुकी थी, लेकिन आधे घंटे की उड़ान के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई और तब से ही इसे एयरपोर्ट पर ही खड़ा किया हुआ है। विमान में सवार सीएसडीएस डायरेक्टर संजय कुमार ने फोन पर बातचीत पर बताया कि विमान में पायलट नहीं हैं और न ही एयर इंडिया का कोई अधिकारी वहां मौजूद है। उन्होंने बताया कि विमान के पायलट एच.एस. रंधावा भी कॉकपिट में मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विमान में यात्री बेहद परेशान हैं और शोर मचा रहे हैं। बीच-बीच में इस तरह की जानकारी आ रही है कि फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रोका गया है। हालांकि इस बात का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन