{"_id":"5b5a94dd4f1c1b4d748b72f2","slug":"air-hostess-obscene-photos-upload-on-matrimonial-site-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरहोस्टेस की अश्लील फोटो मैट्रीमोनियल साइट पर डाली, सगाई से चार दिन पहले ही तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरहोस्टेस की अश्लील फोटो मैट्रीमोनियल साइट पर डाली, सगाई से चार दिन पहले ही तोड़ा रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में इंजीनियर पद पर तैनात युवक ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवती की अश्लील फोटो मैट्रीमोनियल साइट पर डाल दी। आरोपी ने सगाई से चार दिन पहले युवती से रिश्ता भी तोड़ दिया।
घटना राजधानी दिल्ली की है। अपनी शादी के लिए एक एयरहोस्टेस ने मैट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर लड़का ढूंढना शुरू किया। लड़का मिल भी गया। कुछ माह की मुलाकातों के बाद प्यार का दावा कर युवक ने जल्द ही शादी करने की बात की।
सगाई की तारीख भी तय हो गई, लेकिन सगाई से चार दिन पहले युवक ने फोन बंद कर लिया। वह युवती को चरित्रहीन बताकर उसे बुरा-भला कहने लगा। साथ ही फर्जी प्रोफाइल बनाकर उस पर युवती की अश्लील फोटो डाल दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने वेलकम थाने में शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार (29) के रूप में हुई है। राजेश मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में इंजीनियर है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहती है। वह एयरहोस्टेस है। कुछ समय से पीड़िता ने शादी के लिए मैट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल डाला हुआ था।

कुछ माह पूर्व पीड़िता की बातचीत मसूदपुर, वसंत कुंज निवासी राजेश कुमार से हुई। राजेश सेना में इंजीनियर है। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। शादी का वादा कर सगाई की तारीख तय कर दी गई, लेकिन सगाई से चार दिन पूर्व राजेश ने पीड़िता से संपर्क तोड़ दिया।
अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पीड़िता ने उससे संपर्क किया, तो राजेश ने उसे चरित्रहीन बताकर शादी से इनकार कर दिया। राजेश ने बताया कि उसके प्रोफाइल पर अश्लील फोटो है।
पीड़िता ने अपना प्रोफाइल चेक किया तो दंग रह गई। उसका एक नया प्रोफाइल बना हुआ था। पीड़िता ने फौरन परिवार को इसकी सूचना दी। पुलिस ने 24 जुलाई को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को राजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटा डाली थी।