फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Asia violates the rules not allowed in FDI

एयर एशिया को एफडीआई की अनुमति में नहीं हुआ नियमों का उल्लंघन

Fri, 29 Mar 2019 10:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 29 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Air Asia violates the rules not allowed in FDI
एयर एशिया

एयर लाइन कंपनी एयर एशिया को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने में किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने यह जवाब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर दिया है। स्वामी ने याचिका दायर कर कहा था कि केंद्र सरकार को विदेशी उड़ान लाइसेंस संबंधी आवेदन पर विचार न करने का निर्देश दिया जाए। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति एजे भंभानी की खंडपीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने हलफनामा पेश कर कहा कि एफडीआई की अनुमति प्रदान करने में सभी नियमों का पालन किया गया है। नई व पुरानी दोनों तरह की विमानन कंपनियों में एफडीआई की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन


एयर एशिया को विदेशी उड़ानों का लाइसेंस देने पर विचार कर सरकार निर्णय लेगी। भाजपा नेता स्वामी ने याचिका दायर कर कहा था कि एयर एशिया को एफडीआई की अनुमति देने में नियमों का उल्लंघन हुआ है। याचिका पर खंडपीठ ने सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची का आरोप है कि सीबीआई के अलावा ईडी ने भी एयर एशिया के कुछ अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। इसलिए केंद्र सरकार को एयर एशिया के आवेदन पर फिलहाल विचार नहीं करने का निर्देश दिया जाए।


पेश याचिका में कहा गया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने एयर एशिया इंडिया और विस्तारा को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति देने के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है। स्वामी ने अपनी याचिका में कहा कि फेडरेशन ने मार्च और जुलाई 2018 में इसकी शिकायत करते हुए सीबीआई को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed