फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIPMT the dress code strictly, ring and bracelet ban.

AIPMT के लिए ड्रेस कोड पर जबरदस्त सख्ती

Fri, 10 Jul 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
AIPMT the dress code strictly, ring and bracelet ban.

आगामी 25 जुलाई को दोबारा आयोजित होने वाले ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) के लिए सीबीएसई ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है।

विज्ञापन


नकल रोकने और निर्विघ्न परीक्षा आयोजित कराने के उद्देश्य से सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को बड़े बटन, अंगूठी, झुमकी, नाक की कील, पैंडेंट, घड़ी, जैकेट जैसी चीजों को पहनकर आने वालों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

परीक्षार्थियों को केवल हल्के परिधानों और चप्पलों में परीक्षा केंद्र में आने की इजाजत होगी। सीबीएसई ने प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

ये रहेगा ड्रेस कोड

AIPMT the dress code strictly, ring and bracelet ban.

सीबीएसई के मुताबिक परीक्षार्थी आधी बाजू की शर्ट, टीशर्ट, कुर्ता, पैंट, सलवार पहने। इनमें बड़े-बड़े बटन, बैज-ब्रोच, फूल आदि नहीं होना चाहिए।

सभी को जूते की जगह खुली चप्पल पहन कर ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। यदि कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेयर बैंड, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर पहुंचा तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मालूम हो कि बीते 3 मई को आयोजित परीक्षा में तमाम अनियमितताओं के आरोप के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को परीक्षा के दोबारा आयोजन का निर्णय सुनाया था। एआईपीएमटी परीक्षा में करीब 6.3 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया था कि 25 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में केवल पहले से पंजीकृत परीक्षार्थी ही भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed