{"_id":"7140b513b1b51447a526fca6f01470bd","slug":"aipmt-exam-in-dress-code-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: ड्रेस कोड के साथ देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIPMT: ड्रेस कोड के साथ देनी होगी परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में शहर के छह सौ युवा शिरकत करेंगे। अपने शहर में इसका कोई सेंटर नहीं है इसलिए यहां के युवा 25 जुलाई को दिल्ली में परीक्षा देंगे। मई में आयोजित परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। ऐसे में सीबीएसई ने इस बार परीक्षार्थियों के लिए कड़े नियम बनाए हैं।
विज्ञापन
उन्हें परीक्षा केंद्र पर समय से तीन घंटे पहले पहुंचना होगा। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के महासचिव एसएस गोसाईं ने बताया कि शहर में एआईपीएमटी का कोई सेंटर नहीं बनाया गया है। यहां के करीब 600 युवा दिल्ली के केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षार्थी कोई हैंड बैग, धूप के चश्मे, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी, पैसे रखने का बटुआ, घड़ी, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक का कोई भी सामान और स्केल आदि नहीं रख सकता। पानी की बोतल साथ ले जाने पर भी पाबंदी होगी। हाथ में कोई मेडिकल बैंडेज लगा होगा तो उसे उतारकर ही परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
गोसाईं ने बताया कि परीक्षार्थी को आधी बाजू की कमीज/कुर्ता जिस पर बड़े बटन, पिन या कोई बैज, फूल आदि न लगे हों, सलवार/पतलून आदि पहनना होगा। महिलाएं कोई भी आभूषण जैसे झुमके, कंगन, नाक की लौंग, लटकन, जड़ाऊं पिन और अंगूठी आदि नहीं पहन सकतीं।