{"_id":"69fddf41ce09e3051b0caef9","slug":"aim-sports-launches-2026-27-sports-catalogue-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135485-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ऐम स्पोर्ट्स ने लॉन्च किया 2026-27 स्पोर्ट्स कैटलॉग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ऐम स्पोर्ट्स ने लॉन्च किया 2026-27 स्पोर्ट्स कैटलॉग
विज्ञापन
विज्ञापन
-कैटलॉग में ताइक्वांडो, कराटे और फिटनेस से जुड़े खिलाड़ियों, कोचों और अकादमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए उत्पाद शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित ऐम स्पोर्ट्स ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना नया स्पोर्ट्स प्रोडक्ट कैटलॉग लॉन्च किया है। इस कैटलॉग में ताइक्वांडो, कराटे और फिटनेस से जुड़े खिलाड़ियों, कोचों और अकादमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए उत्पाद शामिल किए गए हैं।
कैटलॉग में वर्ल्ड ताइक्वांडो और डेडो जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के यूनिफॉर्म, ब्लैक बेल्ट, चेस्ट गार्ड, हेड गार्ड, फुट गार्ड और अन्य सुरक्षा उपकरणों को जगह दी गई है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को बेहतर बनाने के लिए पंचिंग बैग, फोकस पैड, स्किपिंग रोप, फिटनेस बैंड, योगा मैट, रेजिस्टेंस बैंड और विभिन्न फिटनेस इक्विपमेंट्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
कैटलॉग में सिर्फ मार्शल आर्ट्स ही नहीं, बल्कि सामान्य फिटनेस और एथलेटिक ट्रेनिंग से जुड़े उत्पादों की भी बड़ी रेंज दिखाई गई है। इसमें स्पोर्ट्स कोन, हर्डल, मेडिसिन बॉल, डम्बल, ग्रिपर, स्पीड चूट और ट्रेनिंग मार्कर जैसे उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्सेसरीज सेक्शन में मोटिवेशनल बॉटल, जिम शेकर, वैक्यूम फ्लास्क और टंबलर जैसी उपयोगी वस्तुओं को भी शामिल किया गया है। ऐम स्पोर्ट्स का कहना है कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल अकादमियों को एक ही जगह पर गुणवत्तापूर्ण स्पोर्ट्स सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारियों को और बेहतर बनाया जा सके।