फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims will wether friendly helmet for india with the help of melbourne institute of technology

अब गर्मी में परेशानी नहीं राहत देगा हेलमेट, सुरक्षा संग कीमत कम

Fri, 16 Oct 2015 12:55 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
aiims will wether friendly helmet for india with the help of melbourne institute of technology

भारत में हर दिन सड़क हादसों में साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों की मौत हो जाती है और इसमें से ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक होते हैं। मौत की इस संख्या को कम किया जा सकता है यदि दो पहिया वाहन चालक अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनें।

विज्ञापन


देश में हल्की, अच्छी क्वालिटी और मौसम के अनुकूल हेलमेट नहीं है। इसलिए एम्स और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने भारत के लिए वेदर फ्रेंडली हेलमेट तैयार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा ने कहा कि भारत में गर्मी बहुत पड़ती है। इसलिए भारत में कम वजन वाले और हवादार हेलमेट की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगा ऐसा हेलमेट कोई पहनने से नहीं करेगा इंकार

aiims will wether friendly helmet for india with the help of melbourne institute of technology

ऐसा हेलमेट कम कीमत पर उपलब्ध हो तो लोग हेलमेट पहनने से परहेज नहीं करेंगे। इसी वजह से एम्स और मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मिलकर भारत के लिए अच्छी क्वालिटी के वेदर फ्रेंडली हेलमेट तैयार करने का निर्णय लिया है।


एम्स निदेशक ने कहा कि ट्रॉमा और नर्सिंग केयर की आधुनिक जानकारी और इस क्षेत्र के चिकित्सक दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में ट्रॉमा केयर में आ रहे बदलाव की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

एक डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एम्स में दो दिवसीय ईएएस कांफ्रेंस की शुरुआत हुई। ईएएस में 18 देश शामिल हैं और इस सम्मेलन में 11 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed