{"_id":"8e2419303d45741e7a08c1a72c31a36a","slug":"aiims-send-sms-on-the-advance-number-enrolled-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में एडवांस नंबर लगाने पर आएगा SMS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में एडवांस नंबर लगाने पर आएगा SMS
पवन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए एम्स आकर एडवांस नंबर लेने या ऑनलाइन नंबर लगाने पर आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें ओपीडी की बुकिंग की तारीख होगी। स्मार्ट फोन पर मैसेज के साथ-साथ एक लिंक भी आएगा, जिससे संस्थान की कई अन्य जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
एम्स कंप्यूटराइजेशन कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि लिंक की मदद से मरीज पहले से तय ओपीडी की तारीख इच्छानुसार बदल भी सकता है। इस सिस्टम में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले ऑनलाइन नंबर और एडवांस बुकिंग तो हो रही थी, लेकिन मरीज को मैसेज नहीं मिलता था कि नंबर लग गया है। इस सिस्टम से मरीजों के पास एडवांस नंबर लगने का इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी होगा।
विज्ञापन