{"_id":"715b56b32404ca61a5960de99e891e30","slug":"aiims-seized-50-million-guaranteed-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS ने जब्त की 50 लाख की गारंटी मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS ने जब्त की 50 लाख की गारंटी मनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली एम्स परिसर के अंदर चल रही सस्ती दवा दुकान को बंद करने के फैसले के बाद बाद अब एम्स प्रशासन ने दुकान मालिक पर एक और आर्थिक दंड लगाया है।
विज्ञापन
दुकान के मालिक की ओर से जमा कराई गई 50 लाख रुपये की गारंटी मनी को जब्त कर लिया गया है। राशि को एम्स निदेशक के अकाउंट में स्थानांतरित किया गया है।
अनियमितता बरतने और लाइसेंस के नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर एम्स प्रशासन की ओर से 25 नवंबर, 2013 को सस्ती दवा दुकान को बंद करने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन एम्स प्रशासन का मानना था कि जिस तरह से दुकान मालिक की ओर से एम्स के अंदर अनियमितता बरती गई, उसके अनुसार लाइसेंस रद्द करना ही काफी नहीं है। लिहाजा, गारंटी मनी को भी जब्त करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन