{"_id":"63fdb0ece38d2b791100c134","slug":"aiims-security-guard-return-bag-with-clothes-and-one-lac-ruprees-to-bihar-ex-mla-came-for-treatment-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश: बिहार के पूर्व विधायक AIIMS में छोड़ गए थे एक लाख रुपये से भरा बैग, गार्ड ने लौटाया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश: बिहार के पूर्व विधायक AIIMS में छोड़ गए थे एक लाख रुपये से भरा बैग, गार्ड ने लौटाया वापस
Tue, 28 Feb 2023 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:14 PM IST
सार
बैग का वीडियो भी बनाया गया जिसमें अनिल कुमार के कुछ कपड़े और एक लाख रुपये नगदी मिली। इस घटना के बाद हर जगह गार्ड की चर्चा और तारीफें हो रही हैं।
विज्ञापन
एम्स के गार्ड ने लौटाया बैग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के एम्स अस्पताल में सुरक्षा में तैनात एक गार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल एम्स में उपचार के लिए आए बिहार के एक पूर्व विधायक गलती से अपना रुपयों व सामान से भरा बैग अस्पताल में ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन
उनके बैग पर जब सुरक्षा गार्ड अमरनाथ रजक की नजर पड़ी तो उन्होंने पता लगाने की कोशिश की कि यह किसका बैग है। गार्ड अमरनाथ ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए बैग को राजकुमारी अमृतकौर(आरएके) ओपीडी के कंट्रोल रूम में इस बैग को सौंप दिया।
विज्ञापन
यहां जांच में पता चला कि यह इलाज के लिए आए पूर्व विधायक अनिल कुमार का है। इस बैग का वीडियो भी बनाया गया जिसमें अनिल कुमार के कुछ कपड़े और एक लाख रुपये नगदी मिली। इस घटना के बाद हर जगह गार्ड की चर्चा और तारीफें हो रही हैं।
विज्ञापन