फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims: letter sent by doctor about dogs and monkeys, maneka gandhi said to put on loudspeakers

AIIMS: कुत्तों-बंदरों को लेकर लिखे गए पत्र का आया जवाब, मेनका गांधी ने कहा- लगवा लें लाउडस्पीकर..

Thu, 26 Apr 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
aiims: letter sent by doctor about dogs and monkeys, maneka gandhi said to put on loudspeakers

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में कुत्तों और बंदरों के आतंक को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डॉक्टरों से परिसर को खाने-पीने की चीजों से मुक्त कराने की बात कही है।

विज्ञापन

 

उन्होंने सुझाव दिया है कि एम्स परिसर में लाउडस्पीकर लगाकर तीमारदारों से खाना इधर-उधर न फेंकने की अपील की जाए तो काफी हद तक इस समस्या से निपटा जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले एम्स की रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखा था। इसमें डॉक्टरों ने तंज कसते हुए कुत्तों और बंदरों से एम्स परिसर को मुक्त कराने के लिए सलाह भी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेनका गांधी ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे इसका जवाब बाकायदा ईमेल के जरिए डॉक्टरों को भेजा। उन्होंने सुझाव दिया कि एम्स के कुछ हिस्से को छोड़कर अन्य कहीं भी खाद्य पदार्थ इधर-उधर न फेंके जाएं।

मेनका गांधी ने डॉक्टरों को कार्यालय बुलाया

aiims: letter sent by doctor about dogs and monkeys, maneka gandhi said to put on loudspeakers

मेनका गांधी ने कहा कि कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जा सकता है, लेकिन बंदर इससे और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें परिसर से हटाया जा सकता है, लेकिन रात के वक्त ये फिर नए समूह में आ पहुंचेंगे।

 

मेनका गांधी ने कहा कि एम्स में मूल समस्या खाद्य सामग्री का आसानी से उपलब्ध हो जाना है। मेनका ने यह भी कहा है कि एम्स देश का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान है।

 

इसलिए एम्स के लिए कुछ करने में उन्हें खासी खुशी मिलेगी। उन्होंने डॉक्टरों से कहा है कि वे इन सुझाव को स्वीकारते हैं तो उनके कार्यालय में आकर मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed