{"_id":"6942ad86bf0f8ef76803a444","slug":"aiims-issues-guidelines-for-study-leave-for-nursing-staff-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स ने नर्सिंग कर्मियों के अध्ययन अवकाश को लेकर दिए दिशा-निर्देश, दो हफ्ते पहले देनी होगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स ने नर्सिंग कर्मियों के अध्ययन अवकाश को लेकर दिए दिशा-निर्देश, दो हफ्ते पहले देनी होगी सूचना
Wed, 17 Dec 2025 06:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:48 PM IST
सार
अवकाश के लिए आवेदन करने वाले कर्मी को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर आठ लाख रुपये का बॉड देना होगा। अवकाश से लौटने के बाद संस्थान में दोबारा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से न्यूनतम पांच वर्ष की अवधि के लिए संस्थान में सेवा करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
विस्तार
एम्स ने नर्सिंग कर्मियों की अध्ययन अवकाश की मंजूरी के संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए है। इस संबंध में एम्स ने सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन की सूचना दो हफ्ते पहले देनी होगी। केंद्र से एक समय पर एक फीसदी से अधिक को लीव आवंटित नहीं की जाएगी। लंबे समय से सेवा देने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित विभाग को खुद से संसाधनों का प्रबंधन करना होगा।
विज्ञापन
अवकाश के लिए आवेदन करने वाले कर्मी को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर आठ लाख रुपये का बॉड देना होगा। अवकाश से लौटने के बाद संस्थान में दोबारा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से न्यूनतम पांच वर्ष की अवधि के लिए संस्थान में सेवा करने के लिए बाध्य होगा। अगर सेवा करने में विफल, अध्ययन अवकाश की अवधि के बाद या ड्यूटी पर लौटने के पांच वर्ष के भीतर ड्यूटी पर वापस आए बिना त्यागपत्र और सेवानिवृत्त हो जाता है।
विज्ञापन
साथ ही अध्ययन पाठ्यक्रम को पूरा करने में विफल तो उसे संस्थान को पूरी बॉन्ड राशि का भुगतान करना होगा। एम्स ने अध्ययन अवकाश के लिए वास्तविक समय निगरानी के लिए डैशबोर्ड विकसित करने के निर्देश दिए है। जिससे अवकाश आवेदन प्रक्रिया की निगरानीन और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन