फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS is teaching doctors the tricks of advanced robotic surgery

Delhi NCR News: एम्स डॉक्टरों को एडवांस रोबोटिक सर्जरी के सिखा रहा गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
-देश के 100 सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्यशाला में लिया भाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टरों को एडवांस रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के गुर सिखा रहा है। जिससे मरीज की सर्जरी के लिए उन्हें कम से कम चीर-फाड़ की जरूरत पड़े। इस संबंध में एम्स के सर्जिकल अनुशासन विभाग की ओर से 11वें सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) और 63वें वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में सर्जिकल अनुशासन विभाग में प्रोफेसर डॉ. हिमांग कुमार ने बताया कि देशभर के सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं। सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टरों को अलग-अलग मॉडल पर ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विभाग प्रमुख प्रो. सुनील चुंबर के मार्गदर्शन में सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए यह कार्यशाला आयोजित हो रही है।
विज्ञापन


इसमें देश के अलग-अलग कोने से आए 100 सर्जिकल रेजिडेंट डॉक्टर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें रोबोटिक सर्जरी करना, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करना और ओपन सर्जरी करना सिखाया जा रहा है। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनु्प्रयोग के बीच की खाई को पाटना है। सर्जरी प्रशिक्षण के लिए दो रोबोटिक मशीन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed