{"_id":"68ab37003d8207e40c079c1e","slug":"aiims-has-appointed-roster-officers-for-purchase-matters-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-102301-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स ने खरीद मामलों के लिए रोस्टर अधिकारी किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स ने खरीद मामलों के लिए रोस्टर अधिकारी किए तय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स ने खरीद संबंधी मामलों के संचालन के लिए रोस्टर अधिकारी तय किए हैं। इस संबंध में एम्स ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। अस्पताल प्रशासन के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. अब्दुल हकीम चौधरी खरीद कार्य को संकाय प्रभारी के तौर पर देखेंगे। साथ ही सर्जिकल डिसिप्लिन्स के प्रोफेसर डॉ. पीयूष रंजन को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
विभिन्न खरीद संबंधी मामलों के लिए संकाय प्रभारी (खरीद) नोडल बिंदु होंगे। डीओ (स्टोर) से प्राप्त सभी खरीद फाइलें, नैदानिक दृष्टिकोण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए ओआईसी (खरीद) के माध्यम से और प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक दृष्टिकोण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संकाय प्रभारी (खरीद) के माध्यम से भेजी जाएंगी। उसके बाद अपर निदेशक (प्रशासन) को प्रस्तुत की जाएंगी।