{"_id":"67169aad13d03d992f07e6c1","slug":"aiims-employees-caught-having-a-liquor-party-in-the-guest-house-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS: गेस्ट हाउस में शराब पार्टी करते हुए पकड़े एम्स के कर्मचारी, अस्पताल प्रशासन की टीम ने छापा मारकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS: गेस्ट हाउस में शराब पार्टी करते हुए पकड़े एम्स के कर्मचारी, अस्पताल प्रशासन की टीम ने छापा मारकर पकड़ा
Mon, 21 Oct 2024 11:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:47 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही संविदा पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी गेस्ट हाउस में संविदा पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
AIIMS
- फोटो : ANI
विस्तार
एम्स के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। एम्स परिसर में धूम्रपान तक निषेध है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही संविदा पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी गेस्ट हाउस में संविदा पर काम कर रहे थे। एम्स की अस्पताल प्रशासन की वरिष्ठ डॉक्टर को इस बात की सूचना मिली तो सुरक्षाकर्मियों की टीम के साथ वहां पहुंच गईं। अंदर से दरवाजा खोला गया तो पांच स्वास्थ्यकर्मी बैठे हुए थे। बिस्तर पर शराब की बोतल और खाना रखा था।
विज्ञापन