फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS emergency will expand as beds will be doubled

अमर उजाला खास: एम्स की इमरजेंसी का होगा विस्तार, दोगुने होंगे बिस्तर

Sat, 17 Aug 2019 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
AIIMS emergency will expand as beds will be doubled
एम्स

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में अक्सर आपातकालीन स्थिति में भर्ती होने के लिए मरीजों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कई बार बिस्तर खाली न होने से मरीजों को सफदरजंग या अन्य किसी अस्पताल में जाने की सलाह तक दी जाती है। इसीलिए अब एम्स प्रबंधन आपातकालीन विभाग के विस्तार पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन


एम्स के नए मास्टर प्लान को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब आपातकालीन विभाग में जल्द ही दोगुने से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता करने पर काम शुरू होगा। हालांकि इससे पहले अगले माह सितंबर में एम्स की ओपीडी नए ब्लॉक में शिफ्ट होगी।
विज्ञापन


एम्स में रोज करीब 8 से 9 हजार मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान से सर्वाधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में काफी समय से ओपीडी के विस्तार पर एम्स काम कर रहा था। इसी सिलसिले में एम्स परिसर में ओपीडी के लिए अलग से नया ब्लॉक भी बनकर तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद मोठ स्थित परिसर में करीब 570 कमरों वाले इस ब्लॉक में हर दिन लगभग 10 हजार मरीजों को उपचार मिल सकेगा। चूंकि वर्तमान में गेट नंबर 1 के पास ही राजकुमारी अमृत कौर ब्लॉक में ओपीडी संचालित है। इसीलिए अगले एक से दो माह में ओपीडी नए ब्लॉक में शिफ्ट हो जाएगी। इसके बाद आपातकालीन विभाग पर काम चलेगा।

एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओपीडी का नया ब्लॉक शुरू होने के बाद राजकुमारी ब्लॉक के रूप में एम्स को विकल्प मिलेगा। इसका इस्तेमाल आपातकालीन विभाग के विस्तार के लिए किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजकुमारी अमृत कौर ब्लॉक के भूतल को आपातकालीन विभाग से जोड़ने का विचार है। 

वहीं ऊपरी मंजिल पर एम्स के प्रोफेसरों के लिए ऑफिस उपलब्ध कराए जाएंगे। एम्स में इस समय करीब 800 से ज्यादा फैकल्टी है, जिनमें से काफी प्रोफेसरों को बैठने के लिए ऑफिस तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसीलिए राजकुमारी ब्लॉक की पहली मंजिल पर ऑफिस बनाने का प्रस्ताव है।

बताया जा रहा है कि एम्स ने आपातकालीन विभाग में करीब 100 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस समय करीब 35 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है, जबकि दिनभर में करीब 200 से ज्यादा मरीज वार्ड में भर्ती होने पहुंचते हैं।
 

एम्स में कुछ बड़े बदलाव

. सितंबर में शुरू होगा एम्स का नया ओपीडी ब्लॉक। 
. एम्स में 4 हजार कमरों के छात्रावास की सुविधा भी जल्द। 
. 15 अगस्त को डॉक्टरों-कर्मचारियों के लिए जिमखाना हुआ शुरू
. 15 अगस्त को एम्स के दंत विभाग में ओपीजी स्कैन से जबड़े व दांतों की बेहतर तस्वीर लेना शुरू। 
. एम्स में जिनोमिक प्रयोगशाला पर भी काम शुरू हुआ। 

आपातकालीन विभाग में बिस्तरों की संख्या कम होने के कारण काफी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। इसीलिए नए ब्लॉक में ओपीडी शिफ्ट होने के बाद राजकुमारी ब्लॉक के भूतल को आपातकालीन विभाग से जोड़ने और पहली मंजिल पर प्रोफेसरों के लिए ऑफिस बनाने पर काम किया जाएगा।
- प्रो. डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed