{"_id":"68de988e2ce28104780e29c4","slug":"aiims-doctors-stage-symbolic-march-demand-for-rotatory-headship-intensifies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107188-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स डॉक्टरों का सांकेतिक मार्च, रोटेटरी हेडशिप की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स डॉक्टरों का सांकेतिक मार्च, रोटेटरी हेडशिप की मांग तेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सांकेतिक मार्च निकालकर रोटेटरी हेडशिप व्यवस्था को तत्काल लागू करने की मांग की है। जेएलएन ऑडिटोरियम से शुरू हुआ यह मार्च विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की भागीदारी से संपन्न हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दो वर्ष पूर्व स्वीकृत इस नीति के क्रियान्वयन में देरी पर नाराजगी जताई। चिकित्सकों के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोटेटरी हेडशिप से संस्थान में पारदर्शिता बढ़ेगी और नेतृत्व में समानता आएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला एम्स और पीजीआईएमईआर जैसे प्रमुख मेडिकल संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण है, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक बनाएगा। मार्च के दौरान डॉक्टरों ने खासकर गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का हवाला देते हुए सत्य और न्याय की बात की। कहा कि अगले सप्ताह जंतर-मंतर पर एक बड़े स्तर का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों और फैकल्टी एसोसिएशनों को आमंत्रित किया जा रहा है।