Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS doctors claim signals reach brain from hands

Delhi: एम्स के डॉक्टरों का दावा- ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी, हाथों से मस्तिष्क तक पहुंचते हैं सिग्नल

Wed, 04 Jan 2023 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

एम्स के चिकित्सकों के मुताबिक, एक रिसर्च में पाया गया कि जिन दृष्टिबाधित दिव्यांगों ने ब्रेल का इस्तेमाल किया उनमें सीखने, समझने की क्षमता ज्यादा पाई गई है। ब्रेल लिपि से पढ़ाई के दौरान हाथ से सिग्नल दिमाग तक जाता है।

विज्ञापन
AIIMS doctors claim signals reach brain from hands
ब्रेल लिपि - फोटो : Istock

विस्तार

दृष्टिबाधित दिव्यांग अगर ब्रेल लिपि का प्रयोग करता है तो उसका मानसिक और कौशल विकास अधिक होता है। ब्रेल विधि में हाथों से मिलने वाला सिग्नल दिमाग तक जाता है जो दिव्यांगों में सीखने और समझने की क्षमता को बढ़ता है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह सेंजम ने कहा कि रिसर्च बताती है कि जिन दृष्टिबाधित दिव्यांगों ने ब्रेल का इस्तेमाल किया उनमें सीखने, समझने की क्षमता ज्यादा पाई गई है। ब्रेल लिपि से पढ़ाई के दौरान हाथ से सिग्नल दिमाग तक जाता है, जिससे सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय के साथ काफी कुछ डिजिटल हो रहा है, लेकिन कक्षा सात तक अगर ब्रेल से पढ़ाई होती है तो उनमें सीखने की क्षमता ज्यादा होगी। उसके बाद ऑडियो बुक का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देश में 50 लाख से अधिक है दृष्टिबाधित दिव्यांग
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अनुसार देश में दृष्टिबाधित दिव्यांगों की संख्या 50 लाख है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार उनकी असल संख्या 50,33,431 है। इनमें से पुरुष 26,39,028 और महिला 23,94,403 हैं।

सुविधा के लिए कई एप
डॉ. सूरज ने बताया कि दृष्टिबाधित दिव्यांगों की मदद के लिए कई मोबाइल एप आ चुके हैं। इन एप की मदद से रंगों की पहचान, पेपर पढ़ना, नोट को पहचानना व गिन पाना आदि संभव है। इनके अलावा एम्स में बनाए गए लैब में इसे लेकर रिसर्च चल रही है।

एम्स में रोज आते हैं 15-18 मरीज
डॉ. सूरज ने बताया कि एम्स के पुनर्वास विभाग में रोजाना 15-17 मरीज आते हैं। एम्स के डॉक्टर व अन्य इन्हें ब्रेल व अन्य माध्यम से बेहतर तरीके सिखा रहे हैं। साथ ही ऐसे दिव्यांगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed