{"_id":"5f5fd234a99da62f7734e35c","slug":"aiims-doctor-vikas-solanki-dies-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के डॉक्टर की कोरोना से मौत, अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से गवां चुके हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के डॉक्टर की कोरोना से मौत, अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से गवां चुके हैं जान
Tue, 15 Sep 2020 01:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर विकास सोलंकी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स अस्पताल के एक डॉक्टर की सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह पिछले दो महीने से बीमार थे। हिसार के रहने वाले डॉक्टर विकास सोलंकी (25) ने 2012 में एम्स में ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे।
विज्ञापन
एम्स के डॉक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि 2 माह पहले वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमित होने के बाद से ही उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। पिछले डेढ़ महीने से वह वेंटिलेटर पर ही थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डॉक्टर विकास ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। राजधानी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें छह डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन