फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Director Randeep Guleria says 1125 samples have been collected of which 375 will be studied in first phase and 750 in second phase

दिल्ली एम्स में पहले चरण में 375, दूसरे में 750 लोगों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 20 Jul 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 20 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Director Randeep Guleria says 1125 samples have been collected of which 375 will be studied in first phase and 750 in second phase
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के वैक्सीन ट्रायल में 18-55 साल के स्वस्थ लोगों को शामिल किया जाएगा। ट्रायल के लिए कुल सैंपल 1125 लिए गए हैं, जिसमें से 375 स्वस्थ लोगों पर पहले चरण में और 12-65 साल के 750 लोगों पर दूसरे चरण में ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वैक्सीन के तीन फॉर्मुलेशन ट्राई किए जाएंगे। पहले फेज में हम देखेंगे कि ये कितना सुरक्षित है और इसका कितना डोज दिया जाना चाहिए। तीसरे फेज में इसका प्रयोग ज्यादा आबादी पर किया जाएगा।



डॉ. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन के साथ एक कंट्रोल आर्म भी होगा जिसको हम प्लेसिबो कहते हैं। कुछ लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा और कुछ को कंट्रोल। दोनों में इम्युनोजैनिटी का अंतर देखा जाएगा। ये ट्रायल एम्स में ही होगा।

उन्होंने कहा कि अगर हम भारत के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया के आंकड़े भी देखें तो इटली और स्पेन या अमेरिका के मुकाबले हमारे यहां मृत्यु दर काफी कम है। 

एम्स निदेशक ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कोरोना अपने चरम पर था। दिल्ली में भी ऐसा ही था क्योंकि अब मामलों में काफी गिरावट आई है। कुछ क्षेत्रों में अभी संक्रमण अपने चरम पर पहुंचना बाकी है। कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। वहां कुछ समय बाद संक्रमण अपनी चरम पर पहुंचेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed