{"_id":"6ab540b491cdc488a80043dc","slug":"aiims-and-google-are-working-together-to-use-ai-in-healthcare-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156314-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स और गूगल मिलकर हेल्थकेयर में एआई के इस्तेमाल पर कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स और गूगल मिलकर हेल्थकेयर में एआई के इस्तेमाल पर कर रहे काम
विज्ञापन
- इन एप्लीकेशन का प्रयोग त्वचा की बीमारियों की पहचान में होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स, नई दिल्ली में हेल्थकेयर के क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल को लेकर गूगल इंडिया की टीम के साथ बैठक हुई। इस दौरान गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और हेड प्रीति लोबाना ने अपनी टीम के साथ एम्स का दौरा किया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई आधारित तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा की गई।
दौरे के दौरान खास तौर पर इंडस डर्मा और आरोग्यम नाम के दो एआई एप्लीकेशन पर चर्चा हुई। इन एप्लीकेशन को गूगल के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इनका इस्तेमाल त्वचा संबंधी बीमारियों की पहचान और इलाज में डॉक्टरों की मदद करने के साथ मरीजों की शुरुआती जानकारी जुटाने आदि के लिए किया जाएगा।
बैठक में एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. निखिल टंडन के अलावा डॉ. सोमेश गुप्ता, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. विवेक टंडन, कृतिका रंगराजन, आस्था वाही सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।