{"_id":"6a29895b7d6b700ec60f1442","slug":"aidwas-protest-against-rising-inflation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140330-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ एडवा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ एडवा का प्रदर्शन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ एडवा का प्रदर्शन
नई दिल्ली। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ (एडवा) ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों के अनुसार, लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है, जिससे आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है। प्रदर्शनकारी नंदिनी ने बताया कि खाद्य पदार्थों से लेकर रसोई गैस और दवाइयों तक हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हर महीने सब्जियों और राशन के दाम बढ़ जाते हैं। घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार सिर्फ आंकड़े दिखा रही है, जमीनी हालात पर ध्यान नहीं दे रही। वहीं, अन्य प्रदर्शनकारी नीलम ने बताया कि पहले जो बजट 10 दिन में खत्म होता था, अब वह 5 दिन में ही खत्म हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च दोनों संभालना बहुत कठिन हो गया है। एडवा के अनुसार, अगर सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।