फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI will make assembly work easier, caution is necessary in using it: Vijendra Gupta

एआई से विधानसभा का काम होगा आसान, इस्तेमाल में सावधानी जरूरी : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने एआई के फायदों के साथ-साथ डाटा सुरक्षा और पक्षपात जैसे खतरों से सतर्क किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विधानसभाओं का काम तेज और पारदर्शी बना सकती है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के आखिरी दिन बोलते हुए उन्होंने एआई के फायदों के साथ-साथ डाटा सुरक्षा और पक्षपात जैसे खतरों से आगाह किया।

विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के सम्मेलन में विधानसभाओं में एआई पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि एआई विधायकों को जटिल रिपोर्ट समझने, डाटा की तुलना करने और सत्र की तैयारी में मदद करेगा। इससे काम तेज होगा और लोकतंत्र मजबूत होगा। एआई आधारित चैटबॉट्स और वेबसाइट्स से आम लोग अपने जनप्रतिनिधियों के कामकाज की जानकारी आसानी से पा सकेंगे।
विज्ञापन


एआई के अपने खतरे भी
विजेंद्र गुप्ता ने चेताया कि एआई के अपने खतरे भी हैं। अगर एआई को गलत या एकतरफा डाटा दिया गया तो यह पक्षपातपूर्ण सुझाव दे सकता है। यह समाज के कमजोर तबकों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने डाटा सुरक्षा और गोपनीयता पर भी जोर दिया, क्योंकि ज्यादातर एआई तकनीकें विदेशी कंपनियों के पास हैं जो संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि एआई मानवीय भावनाओं को नहीं समझ सकता, खासकर महिला सुरक्षा, आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों की गहराई उसे पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई मानव का विकल्प नहीं
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें एआई को अपनाना है, लेकिन यह मानव का विकल्प नहीं है। इसे संविधान और मानवीय संवेदनशीलता के साथ इस्तेमाल करना होगा, तभी यह फायदेमंद होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले विधायकों को एआई का इस्तेमाल सिखाने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed