फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ahuja murder case in faridabad

पत्नी ने सीएम से की शिकायत तो खुली पुलिस की आंख

Sat, 10 Jan 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Ahuja murder case in faridabad

आहूजा हत्याकांड की शिकायत सीएम सेल से किए जाने पर चार माह बाद पुलिस एक बार फिर हरकत में आई है। घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ और बड़खल को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

विज्ञापन


18 अगस्त 2014 को एनआईटी पांच निवासी व्यवसायी राणा प्रताप आहूजा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पांच जनवरी को राणा की पत्नी रेखा आहूजा ने सीएम सेल को शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


इसके पांच दिन बाद हत्याकांड की जांच और आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा अब डीएलएफ-बड़खल सीआईए टीम को  दिया गया है। सीआईए डीएलएफ के  इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल और बड़खल के इंचार्ज इंस्पेक्टर  विमल राय टीमों को लीड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि एनआईटी पांच निवासी आहूजा बीते साल 18 अगस्त को अपने कैशियर दीपक को घर जाने की बात कहकर ऑफिस से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे।

इसी दौरान उनका दोस्त भी ऑफिस पहुंच गया और राणा को फोन मिलाया तो बंद था। एनआईटी पांच में स्टैंडर्ड ढाबा है। इसके अलावा शेयर मार्केट, फाइनेंस, प्रॉपर्टी और कमेटियों का कारोबार था।

16 दिन बाद पुलिस को राणा का शव मोहना पुल के पास यमुना नदी में मिला था। उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी और शव के साथ 20 किलो के बाट से बांधकर फेंका गया था ताकि शव ऊपर ना आ सके।


पुलिस ने अब तक राणा के करीबियों, रिश्तेदारों और कर्मचारियों सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।

व्यवसायी की पत्नी रेखा आहूजा ने सीएम को भेजी शिकायत में पुलिसकर्मियों पर आरोपियों को बचाने और लापरवाही बतरने का आरोप लगाया है।

उधर, डीएलएफ के  इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सतेंद्र रावल ने बताया कि दोनों सीआईए की टीमें मिल कर जांच करेगी और तथ्यों को दोबारा से खंगाला जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि हत्यारोपी जल्द पुलिस के शिकंजे में हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed