{"_id":"fc98318c72344bee3d5fb9bb63550591","slug":"agreement-were-not-considered-than-beating-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के लिए नहीं माना तो करने लगे पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के लिए नहीं माना तो करने लगे पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के दनकौर में ऑटो चालक एवं दसवीं कक्षा के छात्र आशु हत्याकांड में समझौता करने से मना करने पर आरोपियों पीड़ित पक्ष से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आशु के पिता ने कनारसी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आशु हत्याकांड में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने उसके बेटे शिवकुमार के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
तहरीर पर पुलिस ने कनारसी निवासी आरोपी के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है, और मामले की तफ्तीश में जुटी है।