{"_id":"69ff78524cb8eeb81f0775da","slug":"agrasen-vaishya-akharas-function-emphasizes-social-unity-and-rituals-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135687-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अग्रसेन वैश्य अखाड़ा के समारोह में सामाजिक एकता और संस्कारों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अग्रसेन वैश्य अखाड़ा के समारोह में सामाजिक एकता और संस्कारों पर जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
अग्रसेन वैश्य अखाड़ा दिल्ली समिति की ओर से शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
समारोह महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान दिल्ली समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आलोक कुमार ने समाज की एकजुटता, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों का भी आधार रहा है। नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, सचिन मंगला, गोपाल गोयल, सुशील सिंगला, पवन अग्रवाल और नन्द किशोर बंसल सहित कई लोग उपस्थित रहे।