फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agra Intercity will remain closed for a month

एक महीने तक बंद रहेगी आगरा इंटरसिटी

Tue, 11 Nov 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Nov 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Agra Intercity will remain closed for a month

रेलवे ने लोगों को परेशान करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार से

विज्ञापन
फरीदाबाद-आगरा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इससे दैनिक यात्रियों को दिक्कत होगी। पूरे एक महीने तक यह परेशानी झेलनी होगी।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते रेलवे ने नवंबर से ही ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल से आगरा के लिए एक साथ चार ट्रेनों की सर्विस कम हो जाएगी। इनमें दो एक्सप्रेस और दो लोकल ट्रेनें हैं। रेलवे ने इन एक्सप्रेस ट्रेनों में रिवर्जेशन भी बंद कर दिया है।

आगरा डिविजन के डीआरएम विजय सहगल के मुताबिक आगरा रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम 10 दिसंबर तक होगा। इनमें फरीदाबाद रूट की नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी (14211/12), पलवल आगरा मेमू (64957/58) एवं 11 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। दिल्ली-आगरा पैसेंजर (51901/02) मथुरा जंक्शन तक ही जाएगी। फरीदाबाद, पलवल से आगरा के लिए लोकल सर्विस एक महीने के लिए पूरी तरह खत्म हो जाएगी।


नई दिल्ली. आगरा इंटरसिटी-14212 11 नवंबर से 10 दिसंबर

आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी-14211 12 नवंबर से 11 दिसंबर

पलवल-आगरा मेमू-64957 11 नवंबर से 10 दिसंबर

आगरा. पलवल मेमू-64958 11 नवंबर से 10 दिसंबर


आंशिक रद्द

दिल्ली-आगरा पैसेंजर-51902 12 नंवबर से 11 दिसंबर (मथुरा तक)

आगरा-दिल्ली पैसेंजर-51901 11 नवंबर से 12 दिसंबर (मथुरा से)

विज्ञापन

तूफान वालों को होगी परेशानी

इस काम के दौरान आठ ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया जाएगा। इसका असर फरीदाबाद-बल्लभगढ़ और पलवल होते हुए हावड़ा-श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली तूफान एक्सप्रेस (13007/08) पर पड़ेगा। मंगलवार से यह ट्रेन नई दिल्ली से गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग होते हुए टुंडला जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को 10 दिसंबर तक दिक्कत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed