{"_id":"57e41cf94f1c1bb770a83374","slug":"against-standing-on-the-street-campaign-seized-eight-ola-cabs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ चला अभियान, आठ ओला कैब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ चला अभियान, आठ ओला कैब जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
ola cab
- फोटो : ola cab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के पुलिस विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर में यहां-वहां खड़े वाहनों को जब्त करने का अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-65 में सड़क किनारे खड़ी ओला की आठ कैब जब्त की गईं।
विज्ञापन
बाकी चालक कार लेकर भाग गए। डीएसपी हर्षवर्धन भदौरिया ने बताया कि प्रति कैब पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
अंडरपास की जमीन के लिए अफसरों की बैठक
सेक्टर- 94 और 95 के बीच अंडरपास के काम को बढ़ाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
अंडरपास जिस जमीन पर बनना है, उसका 1290 वर्ग मीटर क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में हैं। इस हिस्से को अक्षरधाम के पास बने खेल गांव के लिए दी गई जमीन की राशि से तुलना कर दिल्ली सरकार नोएडा प्राधिकरण को दे सकता है।
विज्ञापन