फिर अस्पताल नहीं पहुंच पाई गर्भवती, एंबुलेंस में जन्मी बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिनों में कैट्स एंबुलेंस में नवजात के जन्म लेने की तीसरी घटना रविवार शाम को हुई। गर्भवती को पूर्वी दिल्ली के एक मैटरनिटी होम से स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल की रेड लाइट के पास ही डिलीवरी हो गई। डिलीवर एंबुलेंस कर्मियों ने ही कराई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कैट्स से मिली जानकारी के मुताबिक रामा गार्डन इलाके के रहने वाले मानपाल की पत्नी गर्भवती थीं और उन्हें करावल नगर स्थित मैटररिटी होम ले जाया गया।
समय से पहले अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो नहीं होती परेशानी
गर्भवती को कुछ दिक्कत हो रही थी लिहाजा वहां के डॉक्टरों ने स्वामी दयानंद अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर के लिए कैट्स एंबुलेंस को बुलाया गया। कैट्स के साथ मैटरनिटी होम का कोई भी डॉक्टर नहीं गया। होम की ओर से एक स्टाफ को भेज दिया गया था।
कैट्स कर्मियों का कहना है कि जीटीबी अस्प्ताल के पास ट्रैफिक भी होता है और लगातार तीन-चार रेड लाइट है, इसी वजह से उस जगह पर थोड़ी देरी हुई।
यदि रेड लाइट नहीं होती तो हो सकता था कि समय से पहले अस्पताल पहुंचा दिया जाता और अस्पताल में ही नवजात की डिलीवरी होती।