फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After two dummy third time underworld don was brought to Tihar

दो डमी के बाद तीसरी बार में तिहाड़ लाया गया अंडरवर्ल्ड डॉन

Sat, 21 Nov 2015 03:44 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 03:44 AM IST
विज्ञापन
After two dummy third time underworld don was brought to Tihar

सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस छोटा राजन की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाह रही है । इसी वजह से बृहस्पतिवार को तिहाड़ लाने से पहले छोटा राजन की दो डमी लेकर पुलिस आई।

विज्ञापन


जब सुरक्षा एजेंसियां इस बात से संतुष्ट हो गई कि अब किसी प्रकार कोई खतरा नहीं है तब जाकर तीसरी बार में डॉन को तिहाड़ लाया गया। तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के कमांडो के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों का दस्ता शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच दो बार छोटा राजन की डमी लेकर तिहाड़ पहुंचा।
विज्ञापन


खतरे का अंदेशा खत्म होने के बाद तीसरी बार में छोटा राजन को तिहाड़ जेल संख्या दो ले जाया गया। छोटा राजन को तिहाड़ में सबसे सुरक्षित जगह जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है। इस वार्ड में कुल 10 सेल हैं, जिसमें फिलहाल छोटा राजन को ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड को पहले ही खाली करा लिया गया था

After two dummy third time underworld don was brought to Tihar

हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि इस वार्ड को पहले ही खाली करा लिया गया था। जेल सूत्रों के मुताबिक जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी वार्ड के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से शुक्रवार को दो सुरक्षा टावर तैयार किए गए हैं।


इस पर तमिलनाडू स्पेशल पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। दरअसल, इस टावर से यह निगरानी रखी जाएगी कि तिहाड़ के किसी अन्य जेल से कोई आपत्ति जनक (प्रतिबंधित) सामान अथवा मोबाइल जेल संख्या दो के हाई सिक्योरिटी वार्ड तक न पहुंच जाए।

बताया गया कि छोटा राजन ने बृहस्पतिवार रात खाना खाया और उसके बाद उसने दवा भी खाई। जेल में 24 घंटे डॉक्टर रहते हैं। डॉन से मिलने कोई भी परिवार का सदस्य अथवा रिश्तेदार शुक्रवार को तिहाड़ नहीं पहुंचा। हालांकि डॉन की ओर से मुलाकाती के तौर पर पत्नी और एक दोस्त का नाम दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि छोटा राजन मुंबई नहीं जाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed