फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Yamuna river now there is a shortage of water in Munak canal

Delhi News: मुनक नहर में भी पानी की किल्लत शुरू, पूरी क्षमता से नहीं चल रहे आठ जल शोधक संयंत्र

Tue, 21 Jun 2022 06:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 06:09 AM IST
सार

हरियाणा से यमुना नदी के बाद अब मुनक नहर में भी पानी कम आना शुरू हो गया है। जिसके चलते दिल्ली जल बोर्ड के आठ जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
After Yamuna river now there is a shortage of water in Munak canal
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के करीब 80 प्रतिशत इलाके में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दरअसल हरियाणा से यमुना नदी के बाद अब मुनक नहर (पश्चिमी यमुना नहर) में पानी कम आना शुरू हो गया है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के आठ जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए है। इतना ही नहीं, दिल्ली जल बोर्ड का मुनक नहर से यमुना नदी से जुड़े तीन संयंत्रों को कच्चा पानी देने का कदम भी फंस गया है, क्योंकि मुनक नहर से जुड़े पांच संयंत्र भी पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड यमुना नदी में पानी कम आने के कारण उससे जुड़े संयंत्रों को मुनक नहर से कच्चा पानी उपलब्ध करा रहा था। हरियाणा से यमुना नदी में गत 12 मई से कम पानी आ रहा है। इस कारण वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य से करीब सात फीट कम हो चुका है। बैराज से से जुड़े जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे है।  दरअसल बैराज में जलस्तर 667.60 फीट पर स्थिर है, जबकि बैराज में सामान्य तौर पर 674.50 फीट जलस्तर रहता था। इस तरह बैराज में करीब सात फीट जलस्तर कम हो गया है। इस कारण इन संयंत्रों से जुड़े राजधानी के करीब 30 प्रतिशत इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


इन इलाकों में नई दिल्ली, सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली छावनी आदि इलाके शामिल है। दूसरी ओर मुनक नहर से जुड़े हैदरपुर-एक व दो, नांगलाई, बवाना और द्वारका जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं और इन संयंत्रों से जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इन पांचों संयंत्र से उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुर कलां, रिठाला, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, मायापुरी, मोती नगर, कीर्ति नगर, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला, पालम, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, मुंडका, कराला, कंझावला, घेवरा, कुतुबगढ़, बेगमपुर, पूठकलां, बवाना, किराड़ी, निठारी, दरियापुर कलां, माजरा डबास, बाजीतपुर, औचंदी, कटेवड़ा, पंजाब खोड़, जौंती आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से नहीं आ रहा है कई इलाकों में पानी
दिल्ली जल बोर्ड के आठ संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चलने के कारण कई इलाकों में दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोग इधर-उधर से पानी भरकर लाते हैं। भारत नगर निवासी ब्रिज सिंह ने बताया कि एक माह से उनके घर पर्याप्त पानी नहीं आता है और दो दिन से तो पानी आ ही नहीं रहा है। वहीं नजफगढ़ निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उनके घर पर दो दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं आ रही है। वह पीने का पानी खरीदकर ला रही है। मुबारिकपुर निवासी बिजेंद्र सिंह के अनुसार उनके यहां रविवार से पानी नहीं आया है। इसी तरह कराला निवासी हरीराम भी दो दिन से पानी नहीं आने परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed