{"_id":"a7ddd81a1f854103d83ef3b4821ad4dc","slug":"after-victory-in-elections-feud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में जीत के बाद शुरू हुए झगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में जीत के बाद शुरू हुए झगड़े
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के नतीजों के बाद आतिशबाजी तथा मिठाईयां बांटने के दौर में खंड़ की कई पंचायतों में लड़ाई झगड़े में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अलआफिया सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खेड़ली खुर्द गांव में पूर्व सरपंच उसमान, असलम, खुर्शीद, जान मोहमद के खिलाफ कार्यवाई सामने आयी है। शिकायत में अरसद, हिदायत, बरकत, शमीम, वसीम और शाहिद को इस झगडे़ में चोटे आयी हैं।
विज्ञापन
वहीं सहजादपुर में आजाद और सहूद गुट के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों गुटों के सात लोग घायल हुए हैं। नांगल गांव में जुबैर और हुरमत के गुटों के बीच लाठी डंडों और तेजधार हथियार से हमला करने की बात सामने आयी है।
विज्ञापन
वहीं जलालपुर फिरोजपुर गांव में भी लड़ाई झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक नगीना थाने में आधा दर्जन गांवों में लड़ाई झगडे़ की शिकायतें मिली हैं। जिन पर कार्यवाई की जा रही है।