फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after three hours of information was investigated in Sivaganga Express

सूचना के तीन घंटे बाद हुई शिवगंगा एक्सप्रेस में जांच

Fri, 18 Sep 2015 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Sep 2015 03:32 AM IST
विज्ञापन
after three hours of information was investigated in Sivaganga Express

शिवगंगा एक्सप्रेस में बम की सूचना पहले मिलने के बावजूद दिल्ली और गाजियाबाद में ट्रेन को नहीं रोका गया। पुलिस सूत्रों का कहना कि दिल्ली में 6:37 पर ट्रेन में आतंकी और बम की सूचना मिल गई थी। इसके बावजूद 7 बजे दिल्ली और 7:30 बजे गाजियाबाद से ट्रेन को बिना जांच के रवाना करके यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में चार आतंकी होने और ट्रेन में बम रखने की सूचना की कॉल 6:37 बजे स्टेशन मास्टर के पास आ गई थी। इसके बाद आलाकमान को सूचना दी गई, लेकिन ट्रेन को दिल्ली से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी दो मिनट रुककर करीब 7:30 बजे ट्रेन आगे रवाना कर दी गई। यहां से ट्रेन को दनकौर स्टेशन 8:05 पर रोका गया। यहां पर भी जांच एजेंसियों ने ढिलाई बरती और करीब 9:30 बजे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन को खाली कराकर जांच की गई और 11:35 पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आलाकमान को बम की सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। दनकौर स्टेशन पर ट्रेन रोकने के बाद फोर्स को ट्रेन तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया। इतनी देर में यदि आतंकवादी होते या फिर ट्रेन में बम होता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed