फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the woman did not even homemaking Halala.

हलाला के बाद भी महिला को नहीं मिला घरवाला

Wed, 03 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
After the woman did not even homemaking Halala.
एक तो हलाला ही किसी सजा से कम नहीं, दूसरे हलाला के बाद भी अगर घरवाला न मिले तो यह और भी ज्यादती है।
विज्ञापन


ऐसा ही हुआ है नोएडा की एक महिला के साथ, जिसने शौहर के तलाक देने के बाद फिर से उसी शौहर से शादी करने के लिए बहनोई से शादी की, तलाक लिया, इद्दत कर फिर से पहले शौहर से शादी की।

इसके बावजूद शौहर ने दूसरी महिला से शादी कर ली और आरोप लगाया कि बहनोई से उसका तलाक हुआ ही नहीं। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाने की पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता की माने तो उसकी शादी विजयनगर के युवक से पांच अक्तूबर 2003 को हुई थी। पारिवारिक कलह केचलते एक मई 2014 को पति ने उसे तलाक दे दिया।

फिर उससे दोबारा शादी करने के लिए हलाला करने को कहा, शौहर ने अपने साहिबाबाद में रहने वाले बहनोई से 16 सितंबर 2014 को उसका निकाह कराया, जिसके एवज में बहनोई से पांच लाख रुपये भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का दावा है कि उसने पति के बहनोई से तलाक लिया, इद्दत कर फिर पहले शौहर से निकाह किया, लेकिन अब शौहर ने उसे मारपीट कर निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली।

आरोपी का कहना है कि महिला ने बहनोई से तलाक लिया ही नहीं। ऐसे में वह कैसे उससे शादी कर सकता है। उस पर लगे आरोप झूठे हैं।

हलाला
शरीअत के तहत अगर शौहर बीवी को तलाक दे देता है और फिर से दोनों पति-पत्नी बनकर साथ रहना चाहते हैं तो बीवी को गैर मर्द से शादी कर सुहागरात मनानी होगी। इसके बाद वह व्यक्ति महिला को तलाक देगा फिर महिला इद्दत करेगी, इसके बाद वह अपने पहले शौहर से शादी कर सकती है। इस प्रक्रिया को हलाला कहते हैं।


‘हलाला करने के बावजूद महिला को उसका पति नहीं रख रहा है। वह कह रहा है कि महिला ने उसके बहनोई से तलाक ही नहीं लिया है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही है।’ - अंजू तेवतिया, महिला थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed