फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the threat of acid attacks on girls were family imprisoned in the house

बेटियों पर तेजाब हमले की धमकी के बाद घर में कैद हुआ परिवार

Wed, 01 Jul 2015 08:45 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
After the threat of acid attacks on girls were family imprisoned in the house

गांव रसूलपुर में परचून व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारी के परिजन दहशत में है। तेजाब डालकर जलाने की धमकी के बाद व्यापारी के परिजन घर से बाहर आना जाना भी बंद कर दिया।

विज्ञापन


घर में खामोशी होने पर सगे संबंधियों का आवागमन चल रहा है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस रंगदारी मांगने वाले बदमाश का सुराग नहीं लगा पाई है।

जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विनोद गोयल गांव में ही परचून की दुकान करते हैं। उनकी तीन लड़कियां और एक लड़का है जबकि बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

खत के साथ भेजी थी तेजाब की बोतल और कारतूस

After the threat of acid attacks on girls were family imprisoned in the house

बीते सोमवार रात बदमाशों ने दुकान में दस लाख की रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र और साथ में एक 315 का कारतूस और तेजाब की बोतल शटर में डाल दी थी।


पत्र में पैसा नहीं देने पर तेजाब से बेटियों को जलाने की धमकी दी थी, जिससे व्यापारी का परिवार बेहद परेशान है। बदमाशों के डर से परिवार के लोगों ने घर से बाहर आना जाना बंद कर दिया है।

क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed