फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the rally, Javed Khan said that MLA Mohammad Ilyas could not reach the stage due to health reasons.

Delhi NCR News: रैली के बाद जावेद खान बोले- स्वास्थ्य कारणों से मंच पर नहीं पहुंच सके विधायक मोहम्मद इलियास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। मेवात विकास संकल्प रैली के बाद भाजपा नेता जावेद खान एडवोकेट ने अपने पिता एवं पुनहाना विधायक मोहम्मद इलियास के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंच पर मौजूद नहीं रहने को लेकर उठ रही चर्चाओं पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि विधायक किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनका पहले से डायलिसिस निर्धारित था, इसलिए वे मंच तक नहीं पहुंच पाए।

जावेद ने कहा कि विधायक की अनुपस्थिति को लेकर किसी प्रकार की राजनीतिक अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, जहां बेटा काम कर रहा है, वहां विधायक भी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आशीर्वाद हमारे साथ है। मुख्यमंत्री जब चाहें विधायक से इस्तीफा भी ले सकते हैं। उन्होंने मेवात विकास संकल्प रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article