{"_id":"6a50ee1e3a10d5d9e705ed3a","slug":"after-the-rain-the-soil-around-the-250-foot-deep-borehole-began-to-cave-in-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94081-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के बाद 250 फीट गहरे बोर के आसपास धंसने लगी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के बाद 250 फीट गहरे बोर के आसपास धंसने लगी मिट्टी
विज्ञापन
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 31 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में करीब डेढ़ महीने से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम पूरा नहीं हुआ है। इससे बारिश का पानी नालों में चला जाता है। लोगों ने पानी संरक्षण के लिए प्रशासन से चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने एक की मंजूरी दी।
लोगों ने बताया कि बारिश के बाद करीब 250 फीट गहरे बोर के आसपास की मिट्टी लगातार धंस रही है। इससे गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है। वहीं एक अन्य खोदा हुआ गड्ढा बरसात के पानी से पूरी तरह भर गया है। पानी भर जाने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे बच्चों का गिरने का डर बना हुआ है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष नवीन का कहना है कि गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा घेरा या सांकेतिक चिन्ह भी नहीं लगाया गया। इससे हादसे का डर बना रहता है। वहीं सुनीता का कहना है कि सुबह-शाम बच्चे और बुजुर्गों खेलने और टहलने के लिए आते है। इसलिए इस काम को प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करवाए।